दिमाग में इन्फेक्शन होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:16

मस्तिष्क इंफेक्शन के लक्षण (Brain Infection Symptoms)

मस्तिष्क इंफेक्शन कई तरह के होते हैं। इसलिए इसके लक्षण भी विभिन्न तरह से नजर आते हैं। इसके लक्षण व्यक्ति की उम्र, संक्रमण और बैक्टीरिया के प्रकार पर निर्भर करता है। इसके साथ-साथ इसकी गंभीरता भी इसी आधार पर आंकी जाती है। गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन में आपको निम्न तरह के लक्षण दिख सकते हैं-

सिर में तेज दर्द होना।
तेज बुखार
उबकाई
उनींदापन (मनोवैज्ञानिक तनाव)
गर्दन में जकड़न
उल्टी
अधिक तेज रोशनी में असहज महसूस करना।
मतिभ्रम

इसके अलावा नवजात शिशुओं में इसके लक्षण अलग होते हैं। नवजात में चिड़चिड़ापन और अधिक नींद आने के लक्षण दिख सकते है। इसके अलावा शिशु सही तरीके से फीड नहीं कर पाता है। गोद में लेने पर उन्हें असहजता महसूस होती है। इतना ही नहीं उनके मस्तिष्क में संक्रमण बढ़ने पर उन्हें दौरे पड़ने की संभावना होती है। गंभीर रूप से मस्तिष्क इंफेक्शन होने पर व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है। इसके साथ-साथ चेहरे पर लाल रैशेज होना भी इसके लक्षण होते हैं।

नवजात शिशु में सिर पर ‘सॉफ्ट स्पॉट्स’ या धब्बे पड़ना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

बाजुओं और मांसपेशियों में कमजोरी होना।

ये सभी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि मस्तिष्क में होने वाली किसी भी समस्या को अनदेखा करने पर यह आपके लिए गंभीर हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info